उत्तराखंड राज्य आंदोलन में गठित संगठन
गढ़देश सेवा संघ : पृथक राज्य उत्तराखंड की मांग के लिए श्रीदेव सुमन द्वारा वर्ष 1938 में गढ़देश सेवा संघ का गठन किया गया। जिसे बाद में हिमालय सेवा संघ के नाम से जाना जाने लगा।
गददेश जागृत संस्था : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गढ़देश जागृत संस्था का गठन कांग्रेस द्वारा 1939 में किया गया।
पर्वतीय विकास जन संस्था : हिमालयी राज्य उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के लिए दिल्ली में वर्ष 1950 में पर्वतीय विकास जन संस्था की स्थापना की गयी।
पर्वतीय राज्य परिषद : दया कृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में उत्तराखंड के रामनगर में वर्ष 1967 में एक पृथक प्रशासनिक इकाई के रूप में पर्वतीय राज्य परिषद् की स्थापना की गयी।
कुमाऊं राष्ट्रीय मोर्चा : नए राज्य के उद्देश्य को लेकर 3 अक्टूबर 1970 में पी. सी. जोशी ने कुमाऊं राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया।
उत्तरांचल परिषद : राज्य की स्थानीय समस्यायों तथा अलग राज्य की मांग को लेकर 7 जून 1972 को नैनीताल में उत्तरांचल परिषद का गठन किया गया।
उत्तराखंड क्रांति दल : 24 - 25 जुलाई 1979 को मसूरी सम्मलेन में उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना की गयी। देवी दत्त पंत उत्तराखंड क्रांति दल के प्रथम अध्यक्ष थे।
उत्तराखंड उत्थान परिषद : सोबन सिंह जीना की अध्यक्षता में वर्ष 31 मई 1988 को उत्तराखंड उत्थान परिषद् की स्थापना की गयी।
उत्तराखंड मुक्ति मोर्चा : जनवरी 1991 में उत्तराखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया गया।
संयुक्त उत्तराखंड मोर्चा : बहादुर राम टम्टा द्वारा सयुंक्त उत्तराखंड मोर्चा का गठन वर्ष 1994 गया।
उत्तराखंड पीपुल्स फ्रंट : उत्तराखंड पीपुल्स फ्रंट का गठन अप्रैल वर्ष 1994 में किया गया।
उत्तराखंड युवा संघर्ष समिति : पृथक राज्य हेतु , राज्य के छात्रों द्वारा 18 सितम्बर 1994 को उत्तराखंड युवा संघर्ष समिति का गठन किया गया।
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
1. उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में कब पारित किया गया ?
(ए) 1 अगस्त, 2000
(बी) 5 अगस्त, 2000
(सी) 28 अगस्त, 2000
(डी) 30 अगस्त, 2000
उत्तर: (ए)
2. उत्तराखंड की आय का मुख्य स्रोत है ?
(ए) ऊर्जा
(बी) वन संसाधन और पर्यटन
(सी) उद्योग
(डी) कृषि
उत्तर: (बी)
3. लाल बहादुर शास्त्री अकादमी कहां स्थित है?
(ए) देहरादून
(बी) मसूरी
(सी) नैनीताल
(डी) अल्मोड़ा
उत्तर: (बी)
4 . कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है?
(ए) चमोली
(बी) नैनीताल
(सी) ऋषिकेश
(डी) गढ़वाल
उत्तर: (बी)
5. उत्तराखंड में सात ताल झील कहां स्थित है?
(ए) नैनीताल
(बी) चमोली
(सी) अल्मोड़ा
(डी) पौड़ी
उत्तर: (ए)
6 . निम्नलिखित में से कौन सा दर्रा उत्तराखंड में है?
(ए) माणा
(बी) दारमा
(सी) कुंगरी - बिंगरी
(डी) लिपुलेख
उत्तर: (ए)
7. उत्तराखंड के गठन का मुख्य कारण क्या है?
(ए) पहाड़ी लोगों की भूमि और पहचान
(बी) पिछड़ेपन, गरीबी, असुविधा, और प्रवास
(सी) पहाड़ी लोगों संस्कृति का संरक्षण
(डी) पहाड़ी लोगों के राजनीतिक अपेक्षा
उत्तर: (बी)
8 . कितने प्रकार के वन उत्तराखंड में पाए जाते हैं?
(ए) चार
(ख) दो
(सी)तीन
(डी) पाँच
उत्तर: (ए)
9 . इनमें से कौन सा महात्मा गांधी के अनुसार मिनी स्विट्जरलैंड कहलाता है ?
(ए) अल्मोड़ा (कौसानी)
(बी) नैनीताल
(सी) बद्री नाथ
(डी) पिथौरागढ़ सिंह
उत्तर: (ए)
10 . उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है?
(ए) 53.483 km2
(बी) 55,420 km2
(सी) 50,343 km2
(डी) 52,530 km2
उत्तर: (ए)
No comments:
Post a Comment